फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: लॉ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस

विज्ञापन
kathua news
-कार्यक्रम में पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण (जेकेएलएसए) द्वारा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कठुआ के चेयरमैन एवं जिला और सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शवन के नेतृत्व में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस अशोका लॉ कॉलेज में मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस 2023 के लिए ''सभी के लिए न्याय तक पहुंच: कानूनी जागरूकता के माध्यम से हाशिये पर पड़े लोगों को सशक्त बनाना'' थीम तय की गई है। इस दौरान उप मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील पुनीत कुमारी ने राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के महत्व के बारे में बताया। कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी राहत प्रदान करना ही राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कठुआ के चेयरमैन अशोक कुमार शवन ने इस दिन के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 से इस दिन कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अधिनियमन की वर्षगांठ और कानूनी जागरूकता शिविरों, लोक अदालतों और विभिन्न अन्य पहलों की भूमिका का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण समाज के गरीबों और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को न्याय दिलाने में भूमिका निभाता है। बताया कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीन दिन पहले कानूनी सेवा संस्थान की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला कठुआ में एक मोबाइल वैन रवाना की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य मुफ्त कानूनी सहायता की उपलब्धता और वैकल्पिक विवाद समाधान तरीकों के बारे में जागरूकता पैदा करना था। स्वागत भाषण डॉ. हरमेश शर्मा, सहायक प्रोफेसर अशोक लॉ कॉलेज कठुआ द्वारा प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक कानूनी सहायता बचाव वकील नीरज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अशोक लॉ कॉलेज कठुआ के छात्र और कर्मचारी, डीएलएसए कठुआ के पैनल वकील और पैरा लीगल वालंटियर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed