{"_id":"6511d7b1d22e6d0d990d2359","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-3024-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका मिला महिला का शव
Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। डडवाडा गांव में रात नौ बजे के करीब घर के अंदर कमरे में 48 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। महिला की पहचान राधा देवी पत्नी कृष्णचंद के रूप में हुई है।
रविवार रात नौ बजे के करीब राधा देवी अपने कमरे में थी और अंदर से दरवाजा बंद था। किसी काम से परिजनों ने राधा को कई आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर किसी अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ कर महिला को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस की टीम ने महिला को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। बिलावर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने कहा कि राधा काफी दिनों से बीमार चल रही थी। राधा के तीन बच्चे हैं।