फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua: Police waiting at Kali Badi to stop rally Chaudhary Lal Singh reached Saror via nagari

Kathua: रैली रोकने को काली बड़ी में इंतजार करती रही पुलिस, नगरी के रास्ते सरोर पहुंचे चौधरी लाल सिंह

Tue, 29 Aug 2023 04:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 29 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

चौधरी लाल सिंह ने कहा कि सरोर टोल प्लाजा हटवाना है और जम्मू को वापस राज्य का दर्जा दिलवाना है तो एकजुट होकर डोगरा समाज के लिए संघर्ष करना होगा। भाजपा सरकार के कई नए फरमान जनविरोधी होने का सुबूत दिया है। लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा, तभी जीत हासिल होगी।

विज्ञापन
Kathua: Police waiting at Kali Badi to stop rally Chaudhary Lal Singh reached Saror via nagari
पूर्व मंंत्री चौधरी लाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं को समर्थन देने के लिए डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी द्वारा कठुआ से सांबा के सरोर टोल प्लाजा तक रैली निकाली गई। सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने रैली को कठुआ में ही रोकने के लिए काली बड़ी और शेरपुर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। लेकिन, पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह अपने समर्थकों के साथ पुलिस को चकमा देते हुए नगरी से बॉर्डर रोड होते हुए सांबा पहुंच गए। जहां पहले से इंतजार कर रहे पार्टी समर्थकों ने चौधरी लाल सिंह का स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद चौधरी लाल सिंह समर्थकों सहित सरोर टोल प्लाजा पहुंचे। जहां उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे युवा राजपूत सभा सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भूख हड़ताल से यह मांगें पूरी नहीं होगी। सरकार यही चाहती है कि भूख हड़ताल में लोगों की जान जाए। उन्होंने कहा कि सरोर टोल प्लाजा हटवाना है और जम्मू को वापस राज्य का दर्जा दिलवाना है तो एकजुट होकर डोगरा समाज के लिए संघर्ष करना होगा। कहा कि भाजपा सरकार के कई नए फरमान जनविरोधी होने का सुबूत दिया है। लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा, तभी जीत हासिल होगी।
विज्ञापन


सरकार का काम रोकना, हमारा काम संघर्ष करना
चौधरी लाल सिंह ने कहा कि वह कठुआ और सांबा का चप्पा-चप्पा जानते हैं। उन्होंने कई बार रास्ता बदला और सांबा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से मिलने पहुंचे थे। उन्हें कौन रोक सकता था। कहा कि सरकार का काम उन्हें रोकना है। जबकि, उनका काम संघर्ष कायम रखना है। उन्होंने कहा कि संघर्ष रोकने की कोशिशें करने के चलते लोगों का रोष प्रदेश प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। कहा कि अगर लोगों को संघर्ष करने का लोकतांत्रिक अधिकार नहीं मिलेगा और धरने या रैलियां रोकने का प्रयास होता रहा तो यह सरकार ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी। जम्मू-कश्मीर में 70-80 लाख लोग डोगरा समाज के हैं। यही सरकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद पर जाने की खुशी मना रहे पर 3 महीने से नहीं बना पाए पुल
चौधरी लाल सिंह ने कहा कि कठुआ से जम्मू जाने के लिए साढ़े 3 घंटे लग रहे हैं। लोग परेशान हैं, सड़कें बदहाल हैं तो फिर टोल टैक्स किस बात का। उन्होंने कहा कि सरकार चांद पर पहुंचने की खुशी मना रही है लेकिन, 3 महीने में तरनाह पुल नहीं बन पाया। कहा कि अगर दुश्मन देश हमला कर दे तो कैसे बचाव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed