फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: राजपूत सभा के सदस्यों की गिरफ्तारी के जारी विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Thu, 24 Aug 2023 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राजपूत सभा के सदस्यों की गिरफ्तारी का कठुआ बार एसोसिएशन ने भी विरोध जताया है। शहर में निकाली गई रोष रैली के दौरान कठुआ कोर्ट से निकले अधिवक्ताओं ने जिला जेल तक रैली में शामिल रहे है। जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेश प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया।

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कीर्ति भूषण महाजन ने टोल प्लाजा के मसले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की भूमिका की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप संवैधानिक है लिहाजा वह इसका विरोध नहीं करते है। लेकिन जिस तरह से एक जायज मांग के लिए संघर्ष कर रहे युवा राजपूत सभा के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वह किसी तरह से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा राजपूत सभा की मांग किसी एक वर्ग की नहीं अपितु पूरे समाज की है। जहां रोड नहीं वहां टोल किस बात का। अब अगर ऐसे ही हालात रहे तो सारा डोगरा समाज इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगा। प्रदर्शन में युवा राजपूत सभा के साथ जिस तरह से आम लोग व अधिवक्ता शामिल हुए है वह इसकी एक झलक है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कभी माता वैष्णो देवी की यात्रा और श्री अमरनाथ यात्रा पर देश भर से जम्मू-कश्मीर में आने वाले श्रद्धालुओं से लखनपुर में टोल लिए जाने का विरोध करने वाली पार्टी के नेता कहा हैं। जब सड़क न होने के बावजूद उन श्रद्धालुओं से जगह-जगह टोल वसूला जा रहा है। एक जायज मांग के लिए संघर्ष कर रहे युवा राजपूत सभा के सदस्यों की गिरफ्तारी संसद में क्षेत्र के कमजोर प्रतिनिधित्व का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed