फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

मिलीभगत से सक्रिय हैं खनन माफिया: पूर्व मंत्री

Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। क्षेत्र में मिलीभगत से खनन माफिया सक्रिय हैं। खनन सामग्री की ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों की वजह से बिलावर विधानसभा क्षेत्र के कई नदी नालों पर बनाए गए पुलों को क्षति पहुंची है। यह आरोप पूर्व मंत्री डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा ने शनिवार को बिलावर के एक दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि नाज, उज्ज, भीनी, तलेन बसंतर आदि नदी नालों में बेखौफ खनन किया जा रहा है, जिसकी वजह से नदी और नालों के किनारे बसे कई गांवों की तीन हजार से अधिक कनाल जमीन पानी के तेज बहाव से बह गई है। इससे किसानों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 20 दिन पहले आई बाढ़ में बैरल गांव, मुनि गांव और अन्य कई गांवों में कई कनाल जमीन पानी के तेज बहाव में बह गई लेकिन मौजूदा सरकार ने आज तक पीड़ित किसानों की सुध नहीं ली। ट्रैक्टर ट्रालियों और घोड़े खच्चर वालों को नदी नालों से खनन करने के लिए प्रतिबंध लगाया है, लेकिन प्रशासन की मिलीभगत से कई क्रशर अवैध रूप से चल रहे हैं जो नदी नालों में 30 से 40 फीट गहरा खनन कर रहे हैं, जिससे भीनी पुल, नाज पुल, लोडनू पुल को क्षति पहुंची है। नतीजतन कई इलाकों का सड़क संपर्क पिछले कई दिनों से अन्य इलाकों से कटा हुआ है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि यूं तो सरकार 9 साल बेमिसाल के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार लोगों के बुनियादी मसलों को हल करने में विफल हो गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर सरकार ने इलाके में किए जा रहे अवैध खनन का जल्द संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की कि जिन किसानों की जमीन बाढ़ के कारण बह गई है उनको जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए ताकि किसानी पर निर्भर परिवारों को थोड़ी सी राहत मिल सके। इस मौके पर सरपंच कुलदीप कुमार, सरपंच जगदेव सिंह ,सरपंच रमेश शर्मा, पूर्व सरपंच श्यामलाल सुपौलया, पार्षद सुभाष सिंह, देवेंद्र सिंह सोनू , मोहम्मद महमूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed