{"_id":"645d3af130e59249100dc3b4","slug":"kathua-news-kathua-news-c-10-1-113630-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सप्ताह भर में अरूण जेटली स्टेडियम पर फैसला लेगा बीसीसीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सप्ताह भर में अरूण जेटली स्टेडियम पर फैसला लेगा बीसीसीआई
Fri, 12 May 2023 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 12 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर में प्रस्तावित अरुण जेटली मल्टी स्पोटर्स कांप्लेक्स को लेकर बड़ा फैसला इसी सप्ताह लिया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में बीसीसीआई के सचिव जय शाह के दौरे के दौरान प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय मानकों का स्टेडियम बनाए जाने को लेकर बात सामने आई है। एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हीरानगर में स्टेडियम बनाए जाने को लेकर ढोल बजा दिए हैं, तो वहीं आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई की ओर से हीरानगर स्टेडियम को मंजूरी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार बीसीसीआई को उपलब्ध पूरी 34 एकड़ जमीन ही क्रिकेट मैदान के लिए चाहिए। ऐसे में साफ है कि मंजूरी मिली तो हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय मानकों का स्टेडियम बनेगा। इसके लिए डीपीआर एक बार फिर बदली जाएगी और फिर सभी प्रक्रियाएं बीसीसीआई की ओर से अंजाम दी जाएंगी।
दरअसल, हीरानगर में 58 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को लेकर कवायद शुरू की गई है। पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को यह मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स उनके ससुराल हीरानगर में समर्पित किया गया है। लेकिन इस स्टेडियम को लेकर सभी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद अब यह फैसला लिया जाना बाकी है कि इसका निर्माण बीसीसीआई द्वारा किया जाना है या फिर जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा। पहले बीसीसीआई सचिव जयशाह का हीरानगर दौरा भी प्रस्तावित था लेकिन किन्हीं कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया।
प्रस्तावित परियोजना के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम किया जाना है। सितंबर 2020 में इसकी नींव रखी गई थी, जबकि प्रदेश प्रशासन की ओर से बीते वर्ष ही इसे स्टेडियम के लिए 144 कनाल 12 मरले जमीन खेल विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए जा रहे इस मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं। प्रस्ताव के अनुुसार इसमें पहले चरण में 45 करोड़ की लागत से क्रिकेट स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टाफ के लिए आवासीय व्यवस्था और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार किए जाने की योजना है। दूसरे चरण में सड़क, लैंड स्केपिंग और अन्य ढांचों पर काम किया जाएगा। ज्ञात रहे कि देश के बेहतरीन स्पोर्ट्स स्टेडियमों में से एक होने के साथ ही अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स उत्तर भारत का अपनी ही तरह का पहला कांप्लेक्स बनने जा रहा है।
विज्ञापन
.................
युवाओं का भविष्य बदलने का काम करेगी परियोजना
प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत हीरानगर में बन रहा अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की वर्तमान परियोजना युवाओं का भविष्य बदलने का काम करेगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, लॉन टेनिस, साइकिल ट्रैक, एथलीट्स ट्रैक, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल सहित इंडोर खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डीपीआर में स्टेडियम की चिन्हित जमीन की चारदीवारी से लेकर दर्शक दीर्घा और इंडोर फैसिलिटी भी शामिल है। बढ़ते आयोजनों के साथ इन सभी में विस्तार किया जा सकेगा।
...........
परियोजना को लेकर टेंडर और अन्य सभी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। मसौदा तैयार है और यही फैसला लिया जाना बाकी है कि इस परियोजना को बीसीसीआई खुद तैयार करेगी या फिर स्पोटर्स काउंसिल। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया है कि जम्मू में एक अंतरराष्ट्रीय मानकों का स्टेडियम तैयार किया जाएगा। हीरानगर में उपलब्ध 34 एकड़ जगह को बीसीसीआई की ओर से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन हस्तांतरित करेगा। - सावर मेहमूद, कार्यकारी अभियंता, स्पोर्ट्स काउंसिल