फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, kashyap society

Kathua News: बाबा मोती राम मेहरा की याद में कश्यप समाज ने लगाया गर्म दूध का लंगर

Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
kathua news, kashyap society
कठुआ। श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत के पर्व में पहली बार कश्यप समाज में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। रविवार को श्री कश्यप समाज वेलफेयर सोसायटी कठुआ के बैनर तले बिरादरी के सदस्यों ने शहर के मुखर्जी चौक में गर्म दूध का लंगर लगाया और लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य बोधराज में बताया कि देश और समाज की रक्षा करते हुए जहां हमारे गुरुओं ने बलिदान दिया है। वही उनके वंशजों रक्षा करने करते हुए कश्यप बिरादरी से बाबा मोतीराम मेहरा के बलिदान को भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी पावन स्मृति में बिरादरी ने फैसला किया कि वह भी गर्म दूध का लंगर वितरित करेंगे। इसी क्रम में यह आयोजन किया गया हैश्र उन्होंने कहा कि पहली बार होने वाले इस आयोजन में आम सहभागिता के साथ समाज के गौरव रहे बाबा मोतीराम मेहरा के बलिदान को याद किया जा रहा है और इस प्रयास को भविष्य में और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान चरणजीत सिंह ने भी कश्यप बिरादरी के द्वारा किया जाने वाले प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि सिख समाज हमेशा से सामाजिक सोहार्द को बनाए रखने का पक्षधर रहा है ऐसे में कश्यप बिरादरी की सहभागिता ने चार साहिबजादों की को याद करने के लिए एक सप्ताह चलने वाले आयोजन को और प्रभावी बनाया है। इस मौके पर अमरनाथ मेहरा, रमेश चंद्र मेहरा, सन्नी कुमार, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed