{"_id":"6887d48f187f6d289100c092","slug":"kathua-news-impact-news-work-start-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122378-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहीदी स्मारक का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहीदी स्मारक का मरम्मत कार्य शुरू
Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुआ शहीद भगत सिंह चौक स्मारक की मरम्मत का काम, यहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के पारलीवंड में प्रशासन ने सोमवार को त्रिमूर्ति स्मारक की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। बता दें कि निर्माण के एक माह बाद धंसा स्मारक, युवाओं ने जताया रोष के साथ अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने काम शुरू करवा दिया है। त्रिमूर्ति स्मारक के प्लेटफार्म के धंसने पर स्थानीय युवाओं ने स्मारक के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया था।
युवाओं का आरोप था कि स्मारक के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। वह सीधे तौर पर देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों का अपमान है। उन्होंने डीसी से निर्माण कार्य की जांच करने के साथ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। स्थानीय विक्रमजीत वर्मा ने कहा कि एक माह के भीतर ही त्रिमूर्ति की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बनाया प्लेटफार्म एक फीट तक धंस गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर स्मारक को ठीक करने का काम शुरू हो गया है।