फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, farmer visit

Kathua News: प्रशिक्षण सह अवलोकन दौरे पर रवाना हुआ 30 किसानों का दल

Wed, 31 Dec 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 31 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
kathua news, farmer visit
दल को हरी झंडी दिखाते हीरानगर विधायक जागरूक पाठक
कठुआ। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों के प्रशिक्षण सह अवलोकन दौरे का आयोजन किया गया। जिला बागवानी विभाग द्वारा करवाए जाने वाले इस आयोजन में जिले के 30 किसानों के दल को विधायक डॉ. भारत भूषण ने रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण सह अवलोकन दौरे के दौरान किसान सरकारी फल पौधशाला विजयपुर, शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) जम्मू के रेनफेड रिसर्च सब-स्टेशन फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट्स राया तथा विजयपुर जोन में स्थित स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट के बागानों का दौरा करेंगे। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किया जाने वाला प्रयास सराहनीय है। इससे दल में शामिल किसानों को परंपरागत कृषि के साथ बागवानी के माध्यम से अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत बनाने के बारे में जानकारी मिलेगी। इस मौके पर जिला बागवानी अधिकारी अश्विनी शर्मा ने बताया कि यह दौरा मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसमें कठुआ, बरनोटी और हीरानगर जोन के किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, फल पौध उत्पादन, अनुसंधान गतिविधियों और नए फलों की खेती के बारे में जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed