फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, court

Kathua News: भरण पोषण की राशि ने देने पर पति को एक माह जेल

Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
kathua news, court
सजा पूरी होने के बाद भी पति भरण पोषण की देनदारी से मुक्त नहीं हो सकता : अदालत
विज्ञापन




कठुआ। विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट ने पत्नी और दो बच्चियों को भरण-पोषण की राशि उपलब्ध न करवाने पर पति को एक माह की सजा सुनाई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपी पति को यह सजा भरण पोषण की राशि भुगतान न करने के लिए दी गई है। यह भी साफ किया है कि सजा पूरी होने के बाद भी पति भरण पोषण की देनदारी से मुक्त नहीं हो सकता।

वीना देवी पत्नी अजीत कुमार निवासी बसोहली ने कोर्ट में भरण पोषण को लेकर अपील दायर की थी। आवेदक ने अपील में बताया कि अदालत ने 19 सितंबर 2020 को उसके पति को आदेश दिया था कि उसे पत्नी और दो बच्चियों के भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह 6 हजार की राशि देनी होगी। मगर उसके पति ने उन्हें एक भी महीने राशि का भुगतान नहीं किया। इसके चलते भरण-पोषण की बकाया राशि जमा होकर 1.8 लाख हो गई है। महिला ने बताया कि आदेश के अनुसार अदालत ने उसके पति को आदेश दिया था कि तीन हजार की राशि पत्नी और सामान राशि दोनों बेटियों की देखभाल के लिए देनी होगी।
विज्ञापन

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए 28 जून 2025 को आदेश दिया कि यदि आरोपी पति ने भरण-पोषण की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो एक माह की जेल होगी, लेकिन इसके बावजूद उसने भरण-पोषण की राशि अदा नहीं की। इसके बाद अदालत ने बीते 14 नवंबर 2025 से लेकर 13 दिसंबर 2025 तक एक महीने के लिए जेल भेज दिया गया। अदालत ने बीते 15 दिसंबर को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपी के जेल से छूटने के बाद भी बकाया राशि की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि फिलहाल अदालत के पास कोई अन्य वसूली का तरीका उपलब्ध नहीं है। कहा कि याचिकाकर्ता यदि भविष्य में आरोपी की संपत्ति या आय का कोई स्रोत बताएंगे तो फाइल को फिर से खोला जा सकता है। तब तक मामला रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed