फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   VIDHAYAK NE LIYA JAYJA

Kathua News: विधायक डॉ भूषण ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

विज्ञापन
VIDHAYAK NE LIYA JAYJA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक डॉ. भारत भूषण ने शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता से समझौता न करने और योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत में विधायक ने लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे कार्यों की वर्क-वाइज समीक्षा की। इस दौरान सिटी एंड टाउन, एसएएससीआई, यूटी कैपेक्स, जिला कैपेक्स, ट्राइबल प्लान, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, विधायक सीडीएफ और एसएसवाई के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। डॉ. भूषण ने अधिकारियों को एसएएससीआई सहित अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को तेजी से जमीन पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि निर्धारित समय में धरातल पर नजर आनी चाहिए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान विधायक ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित टेंडरिंग और कार्य आवंटन की प्रक्रिया अगले दो सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक ने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में समर्पण, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------
इनसेट --

50 स्थानों पर पहुंचा पेयजल, 20 और बोरवेल जल्द होंगे शुरू

-- पीएमजीएसवाई और ग्राउंड वाटर ड्रिलिंग डिवीजन की समीक्षा बैठक में विधायक ने आवंटित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि विधायक सीडीएफ के तहत अब तक 50 बोरवेल चालू किए जा चुके हैं। जिससे कठुआ विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 स्थानों पर लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले महीनों में 20 और बोरवेल चालू किए जाने हैं, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को और मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed