{"_id":"6aa5b02328ea7fc38b0f0c9e","slug":"maleriya-patient-numbers-11-kathua-news-c-201-1-knt1006-136264-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में मलेरिया के तीन नए मामले, अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में मलेरिया के तीन नए मामले, अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में मलेरिया के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को बिलावर क्षेत्र में मलेरिया के नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक मलेरिया से पीड़ित पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं, डेंगू के नए मरीज के सामने न आने से उनकी संख्या 13 बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिलावर के उच्चापिंड में 30 वर्षीय युवक मलेरिया से संक्रमित पाया गया। इसके अलावा देवल में 25 वर्षीय युवक में भी मलेरिया की पुष्टि हुई है। एक अन्य मशेडी क्षेत्र में डेंगू का मामला सामने आया है। नए मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों का दौरा कर मरीजों के घरों के आसपास मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया। साथ ही स्थानीय लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। लोगों को बताया गया कि मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।
इनसेट-- --
डेंगू व मेलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता शिविर
- अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम ने शहर के वार्ड नंबर तीन में भी डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने वार्ड का दौरा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों जिसमें डेंगू व मलेरिया के लक्षण और बचाव के तरीके बताए। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से विशेषकर सुबह और शाम के समय सतर्क रहने तथा पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की अपील की। जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना के निर्देश पर पूरे जिले में डेंगू और मलेरिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोजाना 100 से अधिक लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि डेंगू और मलेरिया से संक्रमित किसी भी व्यक्ति की शुरुआती चरण में पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके, ताकि बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सके।

इनसेट