{"_id":"6aa5b25290323354370db8bd","slug":"sdm-ko-gyapan-kathua-news-c-201-1-knt1010-136263-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में बढ़े बिजली बिलों को लेकर लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में बढ़े बिजली बिलों को लेकर लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी में बिजली बिलों में अचानक हुई बढ़ोतरी और कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने एसडीएम बनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच करवाने तथा प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के कई घरों में बिजली के बिल अचानक असामान्य रूप से बढ़ गए हैं, जिससे आम परिवारों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए इनका भुगतान करना मुश्किल हो गया है। लोगों के अनुसार, समान अवधि में कुछ उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल प्राप्त हुए हैं, जबकि कुछ अन्य उपभोक्ताओं को बहुत कम या कोई बिल नहीं मिला है। ज्ञापन सौंपने वालों में धूम चंद, सुरजीत प्रकाश, सैयद अली, मोहम्मद हुसैन, जसवंत सिंह, बद्री नाथ, पंची राम, दर्शन सिंह खान और विजय कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।