फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua: Municipal Committee Nagri councilor reached office to bring no-confidence motion

Kathua: नगरी निकाय में फिर फूट, अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पार्षद पहुंचे कार्यालय

Thu, 12 Jan 2023 09:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में पार्षदों का कहना है कि उन्हें भरोसे में नहीं लिया जाता है। साथ ही आरोप लगाया है कि कामकाज भी नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर पार्षद नाराज हैं और अध्यक्ष बदलने के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन
Kathua: Municipal Committee Nagri councilor reached office to bring no-confidence motion
नगरी: अविश्वास प्रस्ताव पेश करने जाते पार्षद - फोटो : संवाद

विस्तार

चार साल में चौथी बार नगरी कमेटी निकाय में फूट पड़ गई है। अध्यक्ष अनिल सिंह अंदोत्रा के खिलाफ कमेटी के आठ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने को तैयार हैं। लेकिन अध्यक्ष लगातार दूसरे दिन भी किसी जरूरी काम के चलते कार्यालय में नहीं पहुंचे, जिसे लेकर पार्षदों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन


पार्षदों का कहना है कि वीरवार को लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में निकाय के कार्यकारी अधिकारी और उनके माध्यम से अध्यक्ष को सूचना भी दी गई थी, लेकिन वह नहीं आए। उधर, अध्यक्ष का कहना है कि किसी जरूरी काम से वो कार्यालय नहीं पहुंच सके हैं। दोपहर बाद जब वह पहुंचे तब पार्षद जा चुके थे। 14 जनवरी को इनके साथ बात की जाएगी। 
विज्ञापन


 वीरवार सुबह नगरी परोल नगर कमेटी में पार्षदों का एक दल वर्तमान अध्यक्ष अनिल सिंह अंदोत्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर नगरी परोल कार्यालय पहुंचा। लेकिन अध्यक्ष के कार्यालय में न पहुंचने पर रोष जताया गया। पार्षदों में शामिल तरसेम सैनी, शशिकांता वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए बुधवार से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वो कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी को उन्हें सूचित करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बाद भी वो नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में पार्षदों का कहना है कि उन्हें भरोसे में नहीं लिया जाता है। साथ ही आरोप लगाया है कि कामकाज भी नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर पार्षद नाराज हैं और अध्यक्ष बदलने के लिए आगे आए हैं। उधर, अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह पार्षदों का लोकतांत्रिक अधिकार है। सुबह दस बजे फोन के माध्यम से बताया गया। जिसके बाद साढ़े दस बजे दफ्तर पहुंचने का समय दिया था, लेकिन जरूरी पारिवारिक काम के चलते कहीं जाना पड़ा। बताया कि दोपहर के समय कार्यालय पहुंचे, लेकिन पार्षद जा चुके थे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को कार्यालय खुलेगा और पार्षदों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed