{"_id":"6146365f8ebc3e35f95d45a9","slug":"kathua-municipal-chairman-kathua-news-jmu2439451177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई कोर्ट के निर्देश के बाद फिर शुरू हुई फ्लोर टेस्ट की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद फिर शुरू हुई फ्लोर टेस्ट की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। हाई कोर्ट जम्मू के ताजा निर्देश का नगर परिषद कठुआ में अमल शुरू हो गया है। शनिवार को नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अध्यक्ष को विशेष बैठक बुलाने के लिए लिख दिया है। इसके बाद अब अध्यक्ष के पास फ्लोर टेस्ट आयोजित करने के लिए सात दिन का समय रहेगा।
वहीं, ऐसा न करने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पास अगले तीन दिन के भीतर विशेष बैठक बुलाने का अधिकार है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर माह के अंत तक नगर परिषद में फ्लोर टेस्ट के बाद साफ हो जाएगा कि नरेश शर्मा और रेखा कुमारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर आसीन रहते हैं या नहीं।
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल ने बताया कि हाई कोर्ट की ओर से मिले निर्देश को अमल में लाया गया है। शनिवार को अध्यक्ष को पत्र लिखकर विशेष बैठक बुलाने के लिए कहा गया है। इसके लिए अध्यक्ष के पास सात दिन का समय म्यूनिसिपल एक्ट के अनुसार रहेगा। जिसके बाद तीन दिन के भीतर बैठक उनकी ओर से बुलाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
--------
26 जुलाई को करवाया जाना था फ्लोर टेस्ट
नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर फैसला 26 जुलाई को तय किया गया था। लेकिन, इससे पहले ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ट्रिब्यूनल से स्टे हासिल कर लिया। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव को गलत तरीके से लाया बताया गया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों ने 12 जुलाई को लाए अविश्वास प्रस्ताव को वापस ले लिया था।
इसके बाद जुलाई माह के अंत में पिछले और गलत बताए जा रहे प्रस्ताव को वापस लेते हुए पार्षद नया अविश्वास प्रस्ताव लाए। एक साल में दो बार फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जा सकता। लिहाजा ट्रिब्यूनल ने मामले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पक्ष में फैसला सुना दिया। विपक्षी पार्षद फैसले से असंतुष्ट होकर हाई कोर्ट चले गए। जहां हाई कोर्ट ने बीती सुनवाई के दौरान 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी। इस बीच नगर परिषद को तय नियम के अनुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया। कानूनी सलाहकार से राय लेने के बाद शनिवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विशेष बैठक बुलाने के लिए अध्यक्ष को पत्र लिख दिया है।
-------
भाजपा के सात और पांच अन्य पार्षद लाए अविश्वास प्रस्ताव
अविश्वास प्रस्ताव 12 पार्षदों की ओर से लाया गया है। जबकि, 21 पार्षदों वाली नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कुर्सी पर बने रहने के लिए 11 के जादुई आंकड़े की जरूरत है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों में रवींद्र पठानिया, अनिरुद्ध शर्मा, करण सिंह, जोगेंद्र कुमार, अजय कुमार, रेणु बाला, भूपेंद्र राज, चौधरी राजेंद्र सिंह बब्बी, वंदना अंदोत्रा, बलजीत सिंह, मीरा कुमारी और पुष्पा देवी शामिल हैं।