फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, mukhrji chownk, parking problem

Kathua News: दावों में उलझी मुखर्जी चौक की पार्किंग व्यवस्था

Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
kathua, mukhrji chownk, parking problem
दिनभर सड़क किनारे लगे रहे दोपहिया वाहन, अधिकारी बोले-अभी दो दिन और लगेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक में सोमवार से दोपहिया वाहनों के लिए नई पार्किंग व्यवस्था शुरू करने का दावा हकीकत में नहीं बदल पाया है। सोमवार को शहर के इस व्यापारिक केंद्र में दोपहिया वाहनों की कतार लगी रही। दूसरी ओर अस्थायी पार्किंग के लिए खाली करवाया गया स्थान वीरान ही रहा। उधर, अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था लागू करने के लिए अभी दो दिन और लगेंगे।
दरअसल गत सप्ताह शहर के मुखर्जी चौक स्थित सरकारी जमीन में लगने वाली फड़ियों काे पार्किंग की व्यवस्था के लिए हटा कर हटाया गया था। साथ ही जमीन को जेसीबी की मदद से समतल किया गया था। इस दौरान परिषद के अधिकारियों ने बताया था कि खाली पड़े स्थान पर डीसी राकेश मिन्हास के निर्देशानुसार मुखर्जी चौक में खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोध राज ने बताया कि अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था को शुरू करने के लिए उनकी बात यातायात पुलिस के डीटीआई से हुई है। कुछ कारणों से सोमवार से पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। एक-दो दिनों में इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed