फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: मौत खींच लाई थी कार सवारों को बनी

विज्ञापन
kathua
कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर सड़क हादसे ने दो परिवारों के साथ-साथ पूरे बनी कस्बे को शोक में डुबो दिया है। बुधवार को देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो को जहां बचा लिया गया, वहीं तीन की मौत हो गई है। वीरवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव आरएस पुरा उनके पैतृक निवास की ओर रवाना कर दिए गए। वहीं घायलों को भी जीएमसी कठुआ रेफर किया गया, जहां से वे बेहतर इलाज के लिए जम्मू चले गए। उधर, घटना के बाद बनी कस्बे की दुकानें कुछ समय के लिए शोक स्वरूप बंद रहीं।
विज्ञापन

हादसे में मां-बेटे के साथ-साथ उनके ही परिवार के एक पुरुष सदस्य की मौत हो गई थी। हादसे में मृतका मोनिका बनी के गोगना परिवार से संबंधित हैं और उनकी शादी आरएस पुरा में हुई थीं। हादसे में मोनिका और उनके बेटे सिद्धार्थ की मौत हो गई है। मोनिका अपनी ननद रूबी गुप्ता को बनी घुमाने के लिए लेकर आ रही थी। कार मोनिका के जेठ शेखर गुप्ता चला रहे थे, जिनकी भी हादसे में मौत हो गई है। परिवार के सदस्य हर बार मोनिका को बनी लाने और वापस छोड़ने के लिए खुद जाते थे। परिवार के एक करीबी ने बताया कि इस बार मोनिका अपने भाई को बिना बताए ही बनी की ओर आ रहीं थी, उन्होंने केवल भाभी को बनी आने की जानकारी दी थी। कार दोपहर दो बजे के बाद कठुआ से रवाना हुई। ऐसे में उन्हें शीतलनगर पहुंचते तक ही अंधेरा हो चुका था। मंगियार के पास कार अचानक गहरी खाई में लुढ़क गई। घायल हुए रूबी गुप्ता और प्रभात कार से बाहर गिर गए जिन्हें समय रहते रेस्क्यू टीम ने अस्पताल तक पहुंचा दिया। दोनों की हालत स्थित बताई जा रही है। वहीं रेस्क्यू में शामिल लोगों ने बताया कि कार तीन सौ मीटर गहरी खाई में थी और कार के साथ ही खाई में चले गए तीन अन्य की सांसें घटनास्थल पर ही रुक चुकी थीं। आखिरी कोशिश के लिए उन्हें उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। एसडीएम बनी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे में दो लोगों को समय रहते रेस्क्यू मिल जाने से बचाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed