फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: नियमित किए जाने की उठाई आवाज

विज्ञापन
kathua
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर पिछले पांच महीनों से जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। वीरवार को विभाग के कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारियों के नेता गगन दीप सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी की हड़ताल अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर चल रही है। लिहाजा सरकार चाहे जैसे कदम उठाए वह लोग भी अब अपने कदम किसी भी हाल में खींचने वाले नहीं है। क्योंकि पिछले दो दशकों से जम्मू-कश्मीर में आने वाली सरकारों ने सिर्फ उनके साथ छल ही किया है। जिसका नतीजा यह है कि आज पूरे संभाग में 22 हजार कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 महीने से प्रदर्शन कर रहा है। अस्थाई कर्मचारियों का 50 महीने का बकाया वेतन देने के लिए भी सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। प्रदर्शन में पुष्पराज, जयदेव, धर्मपाल, सुनील सिंह, संजीव सिंह, कुलदीप कुमार, सुखदेव सिंह, रितुरात, मुनीर अहमद, केवल सिंह, पवन शर्मा, राकेश कुमार, निश्चल सिंह, राकेश कुमार, सोमनाथ, सुरिंदर भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed