फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: नए खनन ब्लॉकों की मंजूरी के तौर-तरीकों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
kathua
कठुआ। जिले के विभिन्न खनन ब्लॉकों के लिए नई खनन योजनाओं को मंजूरी देने से पूर्व खनन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान संबंधित विभागों से आवश्यक एनओसी के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे खनन योजना में उल्लिखित विवरणों को देखें और किसी भी प्रश्न के मामले में खनन विभाग से स्पष्टीकरण मांगें। वहीं, समिति के सदस्यों ने पूर्व की खनन योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने की पूर्व की अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए, खनिज विभाग को आवश्यक सुधार के सुझाव दिये ताकि ई-नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं, डीसी ने जिले के विभिन्न खनन ब्लॉकों के लिए नई खनन योजनाओं को मंजूरी देने के लिए निर्दिष्ट समय-सीमा का पालन करने पर जोर दिया। बैठक में उप निदेशक भूविज्ञान और खनन विभाग, जिला खनिज अधिकारी, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला वन अधिकारी कठुआ, जिला वन अधिकारी बसोहली, वन्यजीव वार्डन, सहायक कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग और खनन योजना अनुमोदन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed