फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: आत्मिक शांति के लिए विचारों में सात्विकता जरूरी

विज्ञापन
kathua
बिलावर। मांडली गांव में जारी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन कथा वाचक सुभाष शास्त्री ने अपने प्रवचनों में आत्मिक शांति प्राप्त करने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कहा कि आत्मिक शांति के लिए विचारों में सात्विकता जरूरी है। हम जटिलताओं से जितना दूर रहेंगे, उतना ही विचारों में उत्कृष्टता ला सकते हैं। जीवन का सारा महत्वपूर्ण समय हमारे व्यर्थ के कार्यों में चला जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में हमें अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय का इस्तेमाल मानव कल्याण, समाज के लिए और स्वयं के विकास के लिए करना चाहिए। इससे हम सदा सुखी, समृद्ध और आत्मिक शांति अर्जित कर सकते हैं। कथावाचक ने आगे कहा कि जब हमारा मन शांत होगा और हम सभी तरह से संतुष्ट होंगे तभी हमारे मस्तिष्क में विकास के विचार उत्पन्न होंगे। हमारा शरीर और संसार गतिशील है और गति विकास की पहचान है। त्याग से आत्म बल का निर्माण होता है। त्याग और दान में अंतर है। त्याग में कभी-कभी अपने पास की वह वस्तु भी दे दी जाती है, जिसके अभाव में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अहंकार युक्त त्याग शांति के साथ ही मन मस्तिष्क में विकार उत्पन्न करता है। त्याग और सुख एक दूसरे के पूरक हैं। अगर हम सुख चाहते हैं और त्याग भी नहीं करना चाहते तो यह है स्वार्थ की श्रेणी में आता है, हमें इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed