फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: कार्यशाला से आम लोगों में बसोहली पेंटिंग के प्रति बढ़ेगी रुझान

विज्ञापन
kathua
बसोहली। विश्वस्थली संस्था की ओर से बसोहली के रामलीला मैदान के नजदीक आयोजित दस दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। संस्था के प्रधान जगदीश ब्रहमी ने बताया कि बसोहली चित्रकला को जीवंत रखने और आम लोगों में कला के प्रति रुझान पैदा करने और विद्यार्थियों में विद्यमान कला के गुण को निखारने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 26 विद्यार्थियों व चित्रकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल के जाने-माने कलाकार भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने चित्रकला की बारीकियां सीखी। प्रत्येक चित्रकार ने दो चित्र बनाकर दिए हैं, जिन्हें पेंटिंग संग्रहालय में रखा जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रों के शुरुआत से लेकर अंत तक की बारीकियों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। पद्मश्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बसोहली पेंटिंग विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखती है। आज दुनिया के बड़े-बड़े संग्रहालय में बसोहली पेंटिंग देखी जा सकती है। विश्वस्थली संस्था इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि कलाकारों को प्रोत्साहन मिले और अधिक से अधिक कलाकार इस शैली के साथ जुड़े। इसी कड़ी में इस पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विश्व स्थली संस्था के संस्थापक शक्ति पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed