फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
kathua
नियमित करने के साथ-साथ अपनी अन्य मांगों को लेकर कठुआ नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर - फोटो : KATHUA
कठुआ। सरकार से मिले आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा न किए जाने के बाद संघर्षरत सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को कठुआ नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी किए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। मांगे पूरी न होने तक हड़ताल को जारी रखने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अर्बन लोकल बॉडी के चेयरमैन दानिश चीदा ने कहा कि मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को सिरे चढ़ाने वाले सफाई कर्मचारी पिछले काफी समय से उन्हें पक्का करने के साथ उनकी सेवा को आवश्यक सेवा के दायरे में लाकर ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन देने की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या के प्रति सरकार की लगातार अनदेखी उन्हें कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर करती है। गत सितंबर माह में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर में उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एक माह का समय मांगा था। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दी थी। लेकिन इस बात को डेढ़ माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी कोई पहल न होने के कारण उन्हें एक बार फिर हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। जिसमें लखनपुर से लेकर बनिहाल तक की सभी कमेटियों के सफाई कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा कि अब उनकी हड़ताल तभी खत्म होगी जब सरकार सफाई कर्मचारी के तौर पर 7 साल का वक्त पूरा कर चुके सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के साथ वर्ष 2014 के बाद से खाली हुए पदों को भरने के लिए नियुक्तियांँ शुरू नही की जाती है।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रधान सोमराज ने कहा कि यह लड़ाई उनके साथियों के हक की लड़ाई है जिसमें वह सात साल की सेवा पूरी कर चुके साथियों को पक्का करने के साथ खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की इन मांगों से बार-बार सरकार को अवगत कराया गया लेकिन इसके बाद भी सरकार की तरफ से उनकी मांग को पूरा करने के लिए कोई ध्यान नहीं किया गया। मजबूरन उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा है और अब यह तभी खत्म होगी जब सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी। प्रदर्शन में अशोक कुमार विलियम मसीह, राजन, कृष्ण चंद, दीपक कुमार, विक्की कुमार, दर्शन लाल, सोहन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed