फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: खनन माफियाओं का दिया जा रहा है संरक्षण

विज्ञापन
kathua
सहार खड्ड में खनन को बंद कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सहार पंचायत के लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। सहार खड्ड में होने वाले खनन को बंद करवाए जाने की मांग को लेकर सहार पंचायत के लोगों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने पर बैठे सैकड़ों स्थानीय लोगों ने खनन विभाग पर खनन माफियाओं का संरक्षण करने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेत़ृत्व कर रहे सरपंच भोली सिंह ने कहा कि कंडी क्षेत्र में पड़ने वाली उनकी पंचायत में सहार खड्ड के चलते ही पानी का जलस्तर कुछ ऊंचा है। जिसका फायदा लेते हुए लोग खड्ड से सटी जमीनों पर खेती-बाड़ी कर कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। वहीं, जल स्तर ऊंचा होने का एक फायदा यह है कि गांव में लोगों ने छोटे-छोटे कुएं बना रखे हैं, जिसका पानी वह लोग पेयजल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। अगर यहां खनन जारी रहा तो इलाके का जलस्तर नीचे चला जाएगा। इससे खेती भी चौपट हो जाएगी और लोग पानी की एक बूंद के लिए तरसेंगे। ऐसे में ग्रामीणों ने खनन रोकने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की शाम जिला खनन अधिकारी गांव में आए लेकिन लोगों की समस्या का समाधान करने के बजाय उल्टा लोगों को धमकाने का काम करके चले गए। उनका कहना था कि अगर खड्ड में खनन को बंद कर दिया गया तो गांव के लोगों को भी वहां से एक भी पत्थर नहीं उठाने को मिलेंगे। वहीं, इस मौके पर लोगेट गांव के पूर्व नायब सरपंच सतपाल चौधरी ने कहा कि विभाग और प्रशासन किसी भी इलाके में अगर खनन कराता है तो उसके लिए स्थानीय लोगों की मंजूरी लेना आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खड्ड में होने वाले खनन के खिलाफ लोगों के साथ हैं। प्रदर्शन में गांव के भेड बलोड़ के सरपंच नसीब सिंह, पूर्व सरपंच राजकुमार, मेहर सिंह, बाज सिंह नायब सरपंच विकास उपाध्याय, हरनाम सिंह रतन चंद निम्मी देवी बशीर अहमद ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed