फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
kathua
भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करतीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सं - फोटो : KATHUA
कठुआ। मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को अपने साथ जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के 50 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आबादी के 50 प्रतिशत महिला हिस्सेदारी को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया। डोगरा ने केंद्र की मोदी सरकार को महिला हितैषी बताते हुए कहा कि अपने आठ साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए रसोई गैस सिलिंडर, खुले में शौच की समस्या से निजात दिलाने के लिए शौचालय बनवाने के अलावा मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की बुराई से आजादी मिली है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस सरकार में पार्टी हिस्सेदार अवश्य थी लेकिन वहां गठबंधन की कुछ मजबूरियां होने के कारण उस तरह से काम नहीं हो पाया, जिसकी आवश्यकता थी। अब जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पार्टी 50 प्लस का आंकड़ा लेकर चल रही है। उन्होंने पार्टी के कठुआ इकाई में महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला प्रधान सुषमा शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें जिले भर में महिलाओं को संगठित करने के लिए कहा। वहीं इस मौके पर जिला प्रधान सुषमा शर्मा ने पार्टी के साथ महिलाओं को जोड़ने के लिए जिले में चलाई जा रही मुहिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन, महामंत्री राजेश मेहता, उपदेश अंदोत्रा, इंदू रेखा, रेखा कुमारी, मधु शर्मा, रजनी शर्मा, सुमन रैना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed