फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

हीरानगर में दो साल में बनेगा बस टर्मिनल, बढ़ेगी यातायात सुविधा

विज्ञापन
kathua
हीरानगर। कस्बे में निर्माणाधीन बस टर्मिनल का काम 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे सीमावर्ती और कंडी आदि गांवों को तहसील मुख्यालय से सीधा जोड़ने के लिए यातायात सुविधा मिलेगी। यह दावा नगर पालिका के अध्यक्ष विजय शर्मा ने किया है। 14 कनाल भूमि पर 7.80 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस बस टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है। चिह्नित जमीन के पीछे लगते नाले से भूमि कटाव न हो इसके लिए तटबंध का काम पूरा कर लिया गया है। अब जमीन को समतल किया जा रहा है। बस टर्मिनल में शॉपिंग कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा, जिसमें 18 दुकानें होंगी।
विज्ञापन

इसके बनने से न सिर्फ कस्बे की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यहां लोगों की आवाजाही बढ़ने से व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी।
विजय शर्मा ने बताया कि बस टर्मिनल बनने से यहीं से छोटे कस्बों और शहरों के लिए बस सुविधा शुरू होगी। इसमें बस अड्डे के अलावा शॉपिंग कांप्लेक्स होगा, जिसमें नौ दुकानें नीचे और नौ ही दुकानें ऊपर होंगी। जहां बेरोजगार युवा रोजगार शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा, कस्बे में इस तरह के और भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें सुल्ताना चौक में निर्माणाधीन शॉपिंग कांप्लेक्स भी शामिल है और इसका भी काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

----
मिल सकेंगी सीधी बसें, अवैध
पार्किंग से मिलेगा छुटकारा
स्थानीय दुकानदार मुकेश पादा ने कहा कि बस टर्मिनल बनने से यहां लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे दुकानदारों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय तक आने-जाने के लिए कई गाड़ियां बदलनी पड़ती थीं, अब लोग सीधे यहां आ-जा सकेंगे और यहीं से अपने शहर या गांव के लिए बस पकड़ सकेंगे। उम्मीद है कि समय पर इसका काम पूरा होगा। दुकानदार एवं कांग्रेस नेता रमेश कुंडल ने कहा कि बस टर्मिनल बनने से न सिर्फ यहां के लोगों को लाभ होगा, बल्कि कई सीमावर्ती ग्रामीणों को भी फायदा होगा। यहां से जम्मू, कठुआ या अन्य शहरों के लिए सीधी बस मिल सकेगी। तहसील मुख्यालय के बाहर या आसपास अवैध पार्किंग से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कस्बे में शॉपिंग कांप्लेक्स और बस टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है। इनके बनने से कस्बे की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा। जब दूरदराज के इलाकों के लिए भी यहां से बसों की आवाजाही शुरू होगी तो निश्चित तौर पर कस्बे की पहचान और शान बढ़ेगी।
- नीरज गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, हीरानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed