फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   KATHUA

सड़क किनारे निर्माण सामग्री के लगे ढेर बन रहे मुसीबत

विज्ञापन
KATHUA
बसोहली। बसोहली नगर कमेटी के दायरे में सड़क किनारे लगे निर्माण सामग्री के ढेरों से मार्ग तंग हो गया है। वहीं, खुले में बिखरी निर्माण सामग्री के ढेर भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। बसोहली रामलीला मैदान से सटी मुख्य सड़क से जब भी कोई वाहन गुजरकर बस अड्डे के मुख्य बाजार की तरफ जाता है तो वह इन्हीं मार्गों से होकर गुजरता है। ऐसे में रास्ते में निर्माण सामग्री के ढेर से वाहन चालक परेशान होते हैं। इन निर्माण सामग्री के लगे ढेरों को हटाने में नगर कमेटी कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

वही पेंटिंग सेंटर के नजदीक भी सड़क के किनारे लगाए गए निर्माण सामग्री के ढेर से मार्ग बाधित हो रहा है। तेज आंधी और तूफान चलने से निर्माण सामग्री के ढेर से रेत उड़कर राहगीरों और वाहन चालकों की आंखों में जाने से हादसा होने की आशंका रहती है। जो भी राहगीर व वाहन चालक यहां से गुजरता है बह इस लापरवाही के लिए नगर कमेटी को कोस रहा है। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया से जब इस संदर्भ में पूछा गया तो उनका कहना था कि खुद भी दौरा करेंगे और खिलाफवर्जी इंसपेक्टर को भी इस संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed