{"_id":"6547e7b08a394e216907ec15","slug":"kathua-hiranagar-accident-tarnah-nala-bidge-kathua-news-c-201-1-knt1002-4191-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डायवर्जन नहीं होने पर क्षतिग्रस्त तरनाह पुल के सरिये में फंसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डायवर्जन नहीं होने पर क्षतिग्रस्त तरनाह पुल के सरिये में फंसी कार
Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बड़ा हादसा टला, कार सवार दो युवतियां बाल-बाल बचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। क्षतिग्रस्त तरनाह पुल पर हाईवे अथॉरिटी की बड़ी लापरवाही के कारण एक कार सरिये में फंस गई। डायवर्जन न होने के कारण यह हादसा रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। गनीमत रही कि कार सरिये में फंस कर खाई में गिरने से बच गई। बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कार सवार दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बिना डायवर्जन की सूचना का बोर्ड लगाए हाईवे पर क्षतिग्रस्त पुल को गिराने का काम जारी है। इस कारण कार क्षतिग्रस्त पुल पर आ गई। हादसे के बाद सीमेंट के बड़े ब्लॉक लगाकर रास्ता बंद किया गया, लेकिन जो कार्रवाई हाईवे अथॉरिटी और निर्माण कंपनी को पहले करनी चाहिए थी वह बाद की गई। जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रही कार सवार युवतियों ने बताया कि पुल पर काम चलने या वाहनों को रोकने के लिए कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। इस कारण पता नहीं चला कि यह पुल बंद है और काम जारी है। जैसे ही पुल पर इंटर हुए तो जोरदार आवाज हुई और कार सरिये में फंस गई। ईश्वर की कृपा से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की लापरवाही पर यहां काम कर रही कंपनी पर पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। यह सुबह का वक्त था तो हादसा टल गया। रात को कोई वाहन यहां से गुजरता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस संदर्भ में हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल ने बताया कि संबंधित अथॉरिटी से बात हो रही है, जो संभव होगा कार्रवाई होगी।