{"_id":"622cf1b29679942d846f6658","slug":"kathua-has-the-potential-to-develop-into-one-of-the-best-tourist-destinations-kathua-news-jmu2556280107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में बेहतरीन पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित होने की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में बेहतरीन पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित होने की क्षमता
विज्ञापन
मुख्य सचिव की बैठक
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता शनिवार को कठुआ पहुंचे। जिला सचिवालय के सभागार में उन्होंने केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं के साथ-साथ चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विभागीय प्रमुखों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने पर्यटन निदेशक को निर्देश दिए हैं कि स्थायी ढांचों की जगह अस्थायी ढांचों को जल्द से जल्द विकसित कर जिले में पर्यटन गतिविधियों को विस्तार दिया जाए। कठुआ जिले के बिलावर, बसोहली और बनी के इलाकों में पर्यटन संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव ने सीएसआर और एसडीआरएफ के तहत अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित एसोसिएटेड अस्पताल जीएमसी कठुआ में 50 बिस्तरों वाले कोविड ब्लॉक प्री फैब सुविधा का उद्घाटन किया। जिसके बाद डीसी कठुआ राहुल ने मुख्य सचिव को जिला कैपेक्स के तहत जिले की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने डीसी को मासिक आधार पर प्रगति की निगरानी के लिए समीक्षा तंत्र अपनाने के साथ-साथ जिला अधिकारियों को सीएसएस पर प्रस्ताव और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। कठुआ जिले की पर्यटन क्षमता के मुद्दे पर विचार-विमर्श करते हुए मुख्य सचिव ने निदेशक पर्यटन जम्मू को मिशन यूथ के युवा मंडलों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को शामिल करते हुए पर्याप्त अवसर पैदा करने और एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने की सभी संभावनाओं का पता लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बनी, बसोहली, सरथल और आसपास के क्षेत्रों में होम स्टे को बढ़ावा देने के अलावा टेंट में रहने की सुविधा शुरू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कठुआ पर्यटन महोत्सव के आयोजन का भी आह्वान किया, ताकि कठुआ को जम्मू-कश्मीर के पर्यटन परिदृश्य पर एक संभावित पर्यटन स्थल के रूप में पेश किया जा सके। पीएमजीएसवाई के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा कि कठुआ जिले की छूटी हुई 74 बस्तियों को दिसंबर 2022 तक सड़क संपर्क प्रदान किया जाए। कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन के संबंध में मुख्य सचिव ने तीन फसल की खेती पर जोर दिया, ताकि किसान की आय को दोगुना करने के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप किसान की आय को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने हीरानगर और मढ़ीन तहसीलों के जलजमाव वाले क्षेत्रों में जल प्रतिरोधी फसल अपनाने का भी विचार किया। उन्होंने बागवानी अधिकारी को उच्च घनत्व वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जेजेएम और एसबीएम के तहत नल के पानी के कनेक्शन और शौचालय सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने 100% संतृप्ति प्राप्त करने पर जोर दिया।
..................
चौबीस घंटे बिजली सेवा उपलब्ध करवाने पर काम करे बिजली विभाग
जिले में विद्युत मुद्दे पर मुख्य सचिव ने अधीक्षण अभियंता पीडीडी को उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के अलावा चौबीसों घंटे बिजली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने ग्रे वाटर और सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दे का जिक्र करते हुए डीसी को सोक पिट्स जैसी व्यवस्था करने और जिले की सभी पंचायतों को कवर करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जेकेआरएलएम के प्रदर्शन पर विचार-विमर्श करते हुए मुख्य सचिव ने की गई उपलब्धियों को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने डीसी को उम्मीद हाट के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान करने का निर्देश दिया जहां स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद डीडीसी सदस्यों ने भी मुख्य सचिव से भेंट की।