फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua district shivered due to heavy snowfall in hilly areas

पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात से ठिठुरा कठुआ जिला

विज्ञापन
Kathua district shivered due to heavy snowfall in hilly areas
बनी डुग्गन मार्ग बर्फबारी के बाद हुआ प्रभावित - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला में सोमवार से बिगड़े मौसम का सबसे ज्यादा असर बुधवार की रात और वीरवार सुबह देखने को मिला। बुधवार शाम से ही बर्फबारी का सिलसिला तेज हो गया और दूर दराज के पहाड़ों के बाद बनी सब डिवीजन के कई रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। दोपहर तक कई इलाकों में पहाड़ों पर बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनी और मल्हार के कई इलाकों में ढ़ाई फुट तक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। ढ़ग्गर में छह इंच तक बर्फ जमा हो गई तो वहीं डुग्गन, भंडार, डंडी गुट्टू, रौलका, दौलका, छत्रगलां, सरथल, खुडवा, कमलोगलां, मधोता, दौले माता, जोडेयां माता, कोटी चंडियार, दुलंगल, टिटवा आदि में एक से तीन फुट तक बर्फ की परत जम गई है। बिलावर के उच्च पवर्तीय इलाकों लोहाई, मल्हार, डुगैनी आदि में भी आधे फुट से डेढ़ फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। मछेड़ी ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में लोगों ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए खाने पीने के सामान की पहले से ही इकट्ठा करना शुरू कर दी थी। उधर, प्रशासन ने भी अपने तौर पर इंतजाम सुनिश्चित कर लिए हैं। बनी के एक अधिकारी ने बताया कि बनी भद्रवाह मार्ग जहां पहले से ही बंद है, वहीं बनी ढ़ग्गर, बनी लोआंग, बनी रौलका, सहित अन्य लिंक मार्ग भी बर्फबारी के बाद यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। तहसीलदार बनी की ओर से लोगों को आवाजाही के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में राशन की सप्लाई से लेकर मिट्टी का तेल और घरेलू गैस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। भारी बर्फबारी के बीच किसी भी तरह के जान माल की सूचना नहीं है हालांकि टीमों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................................
मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
जनवरी माह के पहले सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में अच्छा हिमपात दर्ज किया गया तो वहीं मैदानी इलाकों में दोपहर तक बारिश की झड़ी थम गई। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में चला गया है। ठिठुरन बढ़ने के साथ ही बाजारों में गरम कपड़ों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। कठुआ, हीरानगर, बसोहली, महानपुर और बिलावर में मूसलाधार बारिश सोमवार रात से जारी रही। कई इलाकों में जलभराव हुआ है जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। बारिश ने सामान्य जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। हाईवे पर भी जगह-जगह बने गड्ढों से हादसे की आशंका बनी है। उधर, जिला के कई सड़क संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बिलावर मछेड़ी के बीच यातायात प्रभावित हुआ तो वहीं बिलावर कटली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर बारिश का असर देखने को मिला।
..........................
24 घंटे में आसमान से बरसा 75 एमएम पानी
बनी के कई इलाकों में पारा -2 डिग्री तक लुढ़का
कठुआ। बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बनी के ढग्गर, डुग्गन, दौला, संदरूण, रौल्का, डंडी गुट्टू आदि में दोपहर बारह बजे तक तापमान शून्य डिग्री से भी कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान जहां मात्र 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं रात का तापमान -1 डिग्री तक लुढ़का हुआ है। कठुआ में भारी बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र की एग्रोमेट यूनिट के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कठुआ में 75 एमएम बारिश दर्ज की गई है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि गैर सिंचित इलाकों में बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है लेकिन मैदानी इलाकों में किसानों को पानी की निकासी के प्रबंध सुनिश्चित करने होंगे ताकि फसल को नुकसान न हो।

..........................
बिजली तंत्र का बुरा हाल, पेयजल सप्लाई भी हुई ठप
बारिश, बर्फबारी से जिले में बिजली तंत्र भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खासकर पहाड़ी इलाकों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई जगह लाइनों में फाल्ट आए हैं जिसे बहाल करने का काम जारी है। बर्फबारी के बीच 33 केवी लाइन में फाल्ट आने का सिलसिला भी जारी है। बर्फबारी के बाद से बनी विधानसभा क्षेत्र के कई इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसम खुलने के साथ ही बिजली बहाली के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

रौलका में बर्फबारी के बाद हालात

रौलका में बर्फबारी के बाद हालात- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed