फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, cctv, medicine shop, order

Kathua News: दवा विक्रेताओंं को एक महीने में दुकानों पर लगवाने होंगे सीसीटीवी

Wed, 08 Nov 2023 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 08 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
kathua, cctv, medicine shop, order
-नशे के खिलाफ शुरू मुहिम के तहत डीसी ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

-बिना पर्ची दवा तो नहीं बेची जा रही, इस पर नजर रखना मकसद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशे के खिलाफ शुरू मुहिम के तहत उपायुक्त राकेश मिन्हास ने जिले के दवा विक्रेताओं को अपनी दुकानों में सीसीटीवी लगवाने के आदेश जारी किए हैं। सभी को एक महीने का समय भी दिया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बच्चों में नशे और मादक द्रव्यों के सेवन तथा अवैध तस्करी की रोकथाम की योजना तैयार की है। यह आदेश उसी योजना का हिस्सा है, जिसे लेकर जिला उपायुक्त ने सीआरपीसी 133 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने लिखा कि सभी मेडिकल/फार्मेसी दुकानें, जिनमें शेड्यूल एक्स और एच दवाएं बेची जा रही हैं। उनमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। सभी मेडिकल/फार्मेसी दुकान मालिकों को एक माह की समयावधि दी गई है। सीसीटीवी फुटेज जिला औषधि नियंत्रक कठुआ/बाल कल्याण पुलिस अधिकारी या कोई अधिकृत जांच सकेगा। कोई दुकान मालिक निर्देशों का पालन करने में विफल रहता है तो कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने बताया कि नशे को रोकने के लिए आदेश जारी किए हैं। सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी कि दुकानदार बिना पर्ची दवा तो नहीं बेच रहे। छोटे बच्चों को दवाएं तो नहीं बेची जा रहीं। इसके अलावा, बिना बिल दवाएं बेच टैक्स चोरी पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed