{"_id":"654937bdaee06cacd30b9f04","slug":"kathua-bilawar-fintar-chownk-parking-problem-jam-kathua-news-c-201-1-knt1006-4227-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध पार्किंग में उलझा फिंतर का मुख्य चौक, रोजाना लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध पार्किंग में उलझा फिंतर का मुख्य चौक, रोजाना लग रहा जाम
Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
करीब दो सौ दुकानों वाले बाजार चौक में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से दुकानदार, वाहन चालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। फिंतर गांव के बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर मुख्य चौक पर रोजाना जाम लग रहा है, जिससे दुकानदारों सहित वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सुध लेकर पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।
स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, दर्शन सिंह, रोशन लाल और क्यूम अहमद ने बताया कि बाजार में करीब दो सौ दुकाने हैं, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस कारण दिन में कई बार मुख्य चौक पर जाम लग जाता है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह क्षेत्र का मुख्य चौक है, जहां से बिलावर, जम्मू, लखनपुर और बड्डू आदि स्थानीय इलाकों की ओर सड़कें निकलती हैं। इस कारण दिनभर वाहनों का काफी दबाव रहता है। फिंतर बाजार में आजतक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, जिस कारण सड़कों के किनारे कई वाहन खड़े रहने से अकसर जाम लग जाता है।
लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार यातायात बढ़ता जा रहा है। भारी वाहन चौक से गुजरते हैं। कई बार सड़क के किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं। इससे वाहन चालकों सहित दुकानदारों व राहगीरों को दिक्कत होती है। इलाके में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस के तस है। लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द फिंतर बाजार में पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फिंतर बाजार और मुख्य चौक पर जाम की समस्या की जानकारी है। इसके लिए पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है। गांव में सड़क किनारे सरकारी भूमि है। जल्द ही पार्किंग के लिए जगह का चयन कर प्रपोजल बना कर उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
- पंकज शर्मा, तहसीलदार, बिलावर