{"_id":"654939dd15fdbd00180837c8","slug":"kathua-basoli-ramkot-pipeline-problem-kathua-news-c-201-1-knt1006-4225-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पाइप डालकर नालियां बंद नहीं करने से जमीन को पहुंच रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पाइप डालकर नालियां बंद नहीं करने से जमीन को पहुंच रहा नुकसान
Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत अधूरा काम होने पर लाखड़ी के लोगों ने जताया रोष
कहा, अवगत करवाने के बाद भी आजतक नहीं ली गई सुध
संवाद न्यूज एजेंसी।
रामकोट। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत तहसील रामकोट की पंचायत लाखड़ी में जमीन खोद कर पाइप बिछाए गए थे, लेकिन आजतक उक्त नालियों को भरा नहीं गया है। इस कारण बारिश के दौरान पानी की निकासी उक्त नालियों से होने से जमीन को नुकसान पहंच रहा है। अवगत करवाने के बावजूद आजतक किसी ने सुध नहीं लिया है।
पंचायत लाखड़ी के वार्ड तीन निवासी हंसराज, वार्ड शेनवासी के जगदीश चंद्र, मंगूराम, प्रकाश चंद और देशराज ने बताया कि नालियां बंद नहीं होने से पानी का बहाव जमीन की ओर हो गया है। इससे भूमि कटाव से नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित ठेकेदार को सुध ले कर नालियों को बंद करना चाहिए।