फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua again got stoppage of Rajdhani train

कठुआ को फिर मिली राजधानी ट्रेन की स्टॉपेज

विज्ञापन
Kathua again got stoppage of Rajdhani train
कठुआ। एक जून 2021 को खत्म किया गया राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का कठुआ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह लोगों की राजधानी ट्रेन को कठुआ रेलवे स्टेशन पर स्टॉप दिए जाने की मांग को संबंधित प्रबंधन के समक्ष रखी गई थी, जिसके बाद इसे बहाल कर दिया गया है। यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के प्रति संवेदनशीलता और व्यक्तिगत रुची को साफ दर्शाता है, जिसमें वे जम्मू कश्मीर के हित के लिए सदैव प्रयासरत हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे मंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और रेलवे द्वारा एक जुलाई से राजधानी ट्रेन का स्टॉप कठुआ रेलवे स्टेशन पर बहाल कर दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि जम्मू से नई दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 02425 एव 02426 राजधानी एक्सप्रेस का तकनीकी कारण से कठुआ से एक जून 2021 को स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed