{"_id":"6215329d8a03954e513e7e8f","slug":"kath-news-awearness-kathua-news-jmu2543777134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन को कहें न, पौधे लगा जीवन करें हराभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन को कहें न, पौधे लगा जीवन करें हराभरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जराई पंचायत के केन भागथली गांव में राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर जारी है। मंगलवार को शिविर में स्वयंसेवियों ने अपनी सामाजिक गतिविधियों को जारी रखते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के साथ चौथे दिन के सत्र में एनएसएस छात्रों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन के नुकसान के बारे में बताया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने पॉलिथीन हटाओ धरती बचाओ, प्लास्टिक को न कहें और स्वच्छ भारत ग्रीन इंडिया जैसे नारे लगाते हुए ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने के साथ जूट के बैग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। गांव के बाहरी इलाके से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन एकत्र किया। स्वयंसेवकों ने घरों निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के लिए गड्ढा खोदकर ग्रामीणों को सौंपा। इस दौरान कॉलेज के एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रोफेसर नेहा बंदराल भी मौजूद रहे।
----
यातायात नियमों से
भी किया गया जागरूक
दिन के दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा उपायों पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नीरज शर्मा ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि कई बार हम अनजाने में यातायात के नियम तोड़कर अपने साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाल देते हैं। लिहाजा हमें सड़क पर चलते हुए यातायात के नियमों का पालन करना है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने, गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाने, आगे के वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने के अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूर रहने को अपनी आदत में शामिल करने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों के साथ स्कूल परिसर में विभिन्न फूलों और फलों के पौधे लगाए।