फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kapil Dev Sharma became the president of Bharat Vikas Parishad Kathua unit.

Kathua News: कपिल देव शर्मा बने भारत विकास परिषद कठुआ इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
Kapil Dev Sharma became the president of Bharat Vikas Parishad Kathua unit.
कपिल देव शर्मा को भारत विकास परिषद की कठुआ इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। परिषद की बैठक में नई कार्यकारिणी (वर्ष 2025–2026 के लिए ) का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रो. राम मूर्ति शर्मा ने की।
विज्ञापन

परिषद की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हुई बैठक में करतार सिंह लखनपुरिया, विद्या रत्तन शर्मा और गंधर्व सिंह काटल ने कपिल देव शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका डॉ. मोहन सिंह पठानिया, डॉ. सोहन लाल गुप्ता और सतपाल बडयाल ने समर्थन किया। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव को एकमत से स्वीकृति देते हुए उन्हें अध्यक्ष चुना। इस दौरान महिपाल शर्मा को महासचिव, शिव दर्शन सिंह को कोषाध्यक्ष, कुलदीप गोस्वामी को उपाध्यक्ष और ऋति प्रकाश काटल को संयुक्त सचिव चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्पूताओं ने पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। सदस्यों ने उनके प्रयासों को कठुआ शाखा के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने परिषद सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। बैठक में जय गोपाल, हेम राज, राजिंदर गुप्ता, राम रत्तन शर्मा, सुरिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed