फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jodiyan mata chhadi arrived kathua

जोड़ेयां से छड़ी यात्रा लौटी

Mon, 06 Oct 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 06 Oct 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
jodiyan mata chhadi arrived kathua

नवरात्रि पर्व संपन्न होने के बाद जोड़ेयां माता छड़ी यात्रा धूमधाम से लौट आई। मंदिर से लौटी छड़ी यात्रा रविवार को बनी कसबे में पहुंची।

विज्ञापन


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। माता के जयकारे लगाते छड़ी सदस्यों सहित श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

जोड़ेयां माता वेलफेयर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विकास विभाग से पर्यटन सराय जल्द से जल्द बनाने की मांग उठाई है। कमेटी अध्यक्ष चमन लाल गुप्ता, आशीष सोंधी, देवराज, अशोक कुमार, देसराज, अमित ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाएं तो पूरी थीं, लेकिन रहने की जगह छोटी पड़ गई। सदस्यों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित सराय संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। इसे नए सिरे से तैयार करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि आगामी नवरात्र से पूर्व प्रशासन और पर्यटन विभाग निदेशालय को सराय के कार्य को अंजाम तक पहुंचाना होगा अन्यथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या अव्यवस्था को बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed