फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jndorwasi are facing drinking water problem

पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं जंडोरवासी

Sun, 02 Nov 2014 01:44 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sun, 02 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jndorwasi are facing drinking water problem

एक महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे जंडोर के ग्रामीणों ने शनिवार को विभागीय अधिकारी को समस्या से अवगत करवाया।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने कहा कि एक महीने में तीन बार गांव के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण बंद हो चुका है। इससे   लोगों को पीन का पानी लाने के लिए दो से तीन किलोमीटर चलना पड़ता है।

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे लेख राज ने कहा कि एक महीने से गांव में पानी की दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। ट्यूबवेल खराब होने के कारण पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक महीने में तीसरी बार ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई जबकि एक बार पंप भी खराब हो चुका है। ऐसे में बार-बार आ रही खराबी के कारण लोगाें को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के स्थानीय अधिकारी को कई बार इस संबंध में बताया जा चुका है लेकिन अभी तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

शिष्टमंडल में शामिल महिला प्रीतो देवी ने कहा कि उन्हें एक महीने से पानी नहीं मिलने के कारण खाना बनाने के साथ अन्य काम में कई दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है।

ऐसे में जल्द से जल्द नई मोटर और पंप लगाकर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। इस मौके पर कई महिलाओं ने भी रोष प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed