{"_id":"57f94a584f1c1b6d5327097e","slug":"jammu-won-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर सेवन क्रिकेट टूर्नामेंट जम्मू के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर सेवन क्रिकेट टूर्नामेंट जम्मू के नाम
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित अंडर-19 अंतर संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बेस्ट आफ थ्री के आधार पर सुपर सेवन खिलाड़ियों के बीच मैच खेले गए।
विज्ञापन
पहले मैच में जम्मू संभाग ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सात ओवर खेलने के बाद टीम ने कश्मीर संभाग को 91 रन का लक्ष्य दिया। वहीं कश्मीर की टीम 75 रन पर ही सिमट गई और इस तरह जम्मू की टीम 16 रन से विजयी बनी।
वहीें दूसरे मैच में कश्मीर टीम ने टास जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और सात ओवर खेलकर 53 रन का लक्ष्य जम्मू को दिया। अपनी पारी के दौरान जम्मू की टीम ने दो विकेट खो कर 53 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
इस तरह जम्मू की टीम ने दोनाें मैच पर लगातार कब्जा जमा कर क्रिकेट प्रतियोगिता और ट्राफी को अपने नाम किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुनिल कुमार, जोगिंद्र कुमार खजुरिया, जेडपीईओ राजेश कुमार, ओमकार सिंह, संदिपन शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन