फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

सब्सिडी वाला ट्रैक्टर बन गया मुसीबत बार-बार बुलाकर सौंपी जा रहीं चाबियां

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। केंद्रीय योजना के तहत सब्सिडी पर मिला ट्रैक्टर इसके लाभार्थी किसानों के लिए मुसीबत बन गया। चाबियां थमाने की रस्म को निभाने के लिए कभी केंद्रीय मंत्री तो कभी प्रदेश प्रशासन के आला अफसर के दौरे में ट्रैक्टर समेत लाभार्थी बार-बार बुलाए जा रहे हैं। बुधवार को कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान सचिव के हाथों लाभार्थियों को तीसरी बार ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी गईं। इस पर लाभार्थी बोल ही पड़े कि सब्सिडी का ट्रैक्टर उनके लिए मुसीबत बन गया है। विभाग ने चाबियां सौंपीं तो वे ट्रैक्टर घर ले गए। केंद्रीय मंत्री आए तो फिर ट्रैक्टर लेकर आना पड़ा। अब प्रधान सचिव के दौरे पर दोबारा ट्रैक्टर लेकर आना पड़ा है।
विज्ञापन

जंगलोट से आए मुनीर ने बताया कि आठ माह पहले उन्हें विभाग की ओर से सब्सिडी के तहत ट्रैक्टर उपलब्ध करवाया गया था। लेकिन इसके बाद विभाग ने तीन बार उन्हें चाबियां सौंपने के लिए अपने कार्यक्रमों में बुलाया है। आने-जाने का भाड़ा भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद उन्हें प्रधान सचिव के कार्यक्रम में भी बुला लिया गया है। बताया कि विभाग ने हालांकि ट्रैक्टर की चाबियां उन्हें कई महीने पहले कार्यालय बुलाकर ही दे दी थीं। वे डेयरी का व्यवसाय करते हैं और काम काज छोड़कर विभाग उन्हें हर बार बुला रहा है जिसके बाद सब्सिडी अब मुसीबत बनने लगी है। उधर, बिलावर से आए राजकुमार ने बताया कि उन्हें मंगलवार को ही बुला लिया गया था। तीन महीने पहले विभाग ने ट्रैक्टर की चाबियां दे दी थीं लेकिन अधिकारी को दिखाने के लिए बिलावर से फिर ट्रैक्टर मंगवा लिया है। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधान सचिव नवीन चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed