{"_id":"606e1da18ebc3ee652700a35","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-jmu232980250","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर 2022 तक प्रदेश में होगा 25 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर 2022 तक प्रदेश में होगा 25 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश
विज्ञापन
हीरानगर। नई औद्योगिक नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में उद्योग लगाने वाले लोगों को सरकार 28400 करोड़ की सब्सिडी देगी। दिसंबर 2022 तक प्रदेश में 20 से 25 हजार करोड़ उद्योग में निवेश होंगे। इससे यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। हीरानगर में ब्लॉक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यह बात कही।
उप राज्यपाल ने कहा कि बेहतर जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं और इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए जारी बजट में यह संकेत दिए हैं कि वह प्रदेश के लिए कितनी गंभीरता से काम किए जा रहे हैं। वहीं ब्लॉक दिवस के मायने समझाते हुए उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में कुछ लोग बड़ी परियोजनाओं को लेकर पहुंच जाते हैं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोजमर्रा की जो छोटी परेशानियां हैं उनका समाधान करना है। प्रदेश में बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि फिलहाल जम्मू कश्मीर 3500 मेगावाट बिजली पैदा कर रहा है। हाल ही में 5 से 6 अनुबंध हस्ताक्षर किए हैं जिससे अब 4 वर्षों में 2800 मेगावाट और 5 वर्षों में 3600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली पैदा की जाएगी। जिससे प्रदेश में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।
--
ब्लॉक दिवस पर गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नौकरी का हक नहीं
ब्लॉक दिवस का महत्व बताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। अधिकारी अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ करने के भाव से इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। ब्लॉक दिवस पर गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने कहा जो अधिकारी इस कार्यक्रम में गैर हाजिर रहते हैं उन्हें नौकरी करने का कोई हक नहीं। गौरतलब है कि ब्लॉक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बहुत से विभागों के अधिकारी गैर मौजूद रहते हैं।