{"_id":"69e7dd010aa6838a2b0d7fb6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131250-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किलोर में आग लगने से तीन मंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किलोर में आग लगने से तीन मंजिला मकान जला
Wed, 22 Apr 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
आग से राख हुआ मकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने दिया पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का भरोसा
बनी के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र में आता है गांव, पहुंचने में लगते हैं से तीन से चार घंटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। पंचायत अस्सो क्षेत्र के गांव किलोर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मंगलवार को बिट्टू राम पुत्र ईश्वर दास निवासी किलोर का तीन मंजिला मकान पूरी तरह जल गया।
राहत की बात यह रही कि जिस समय घर में आग लगी उस समय परिवार का कोई भी सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं था। घर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आकर जल गया। यह इलाका बनी के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र में आता है। यहां पहुंचने में तीन से चार घंटे पैदल सफर करना पड़ता है। ऐसे में मकान बनाना अपने आप में बड़ी चुनौती है। लोगों को घर के निर्माण के लिए जरूरी सामान पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मकान मालिक बिट्टू राम मजदूरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में गए हुए थे। घर पर मौजूद बिट्टू की पत्नी कृष्ण देवी ने बताया मंगलवार सुबह 10:30 घर में आग लग गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने की कोशिश की। देखते ही देखते पूरा मकान जल गया।
विज्ञापन
कोट
पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। प्रशासन ने टीम का गठन कर दिया है। मौके की स्थिति का जायजा लेकर राहत प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही प्रभावित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- प्रद्युमन अत्री, तहसीलदार बनी