{"_id":"69c9847aa7ddc4aa9208b424","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130476-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति किया जागरूक
Mon, 30 Mar 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल राजपूत की अध्यक्षता में बनी क्षेत्र की कांथल पंचायत में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर चल रही मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
बैठक के दौरान बताया गया कि 1 अप्रैल 2026 को मतदाता पंजीकरण के लिए अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। जिला जिला प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी भी दी है, इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम जोड़ना, हटाना और त्रुटियों में सुधार शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतम कवरेज और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा के लिए 4 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं या अपने विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। साथ ही, पंचायत सचिवों और नामित अधिकारियों के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
काजल राजपूत ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा सभी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सतर्क रहें और हर पात्र व्यक्ति का वोट बनवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।