{"_id":"69add439a0a62f445005d2e3","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129793-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तेल टैंकर की आड़ में मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 24 मवेशी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तेल टैंकर की आड़ में मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 24 मवेशी मुक्त
Mon, 09 Mar 2026 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने तेल टैंकर की आड़ में हो रही मवेशी तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल किया है। पुलिस कर्मियों ने तेल टैंकर से कुल 24 मवेशियों को मुक्त करवाकर उन्हें कीड़िया गंडयाल स्थित गोशाला में सुरक्षित रखा गया हैं।
वहीं, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मवेशी तस्करी का मामला रविवार का है। इसमें तस्कर मवेशियों को एक तेल टैंकर में अमानवीय तरीके से ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 24 मवेशी लदे हुए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्कर इन मवेशियों को पंजाब की ओर से लेकर आए थे और उन्हें जम्मू की तरफ ले जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उनका मंसूबा नाकाम हो गया। बता दें कि मवेशी तस्कर हर दिन अलग-अलग हथकंडे अपना कर मवेशी तस्करी को अंजाम दे रहे है। कभी यात्री वाहन अल्टो कार में तो कभी सब्जी तो कभी भूसे की आड़ में आए दिन मवेशी तस्करी के नए-नए तरीके सामने आ रहे है। बीते शनिवार को ही जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी कर किसी भी तरीके से मवेशी परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन तस्कर है कि तस्करी से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने आरोपी वाहन के खिलाफ बीएनएस और पशु के साथ क्रूरता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। संवाद