{"_id":"69a5f454818da9374505b334","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129639-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी ने परिशा और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर जांचीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी ने परिशा और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर जांचीं सुविधाएं
Tue, 03 Mar 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिला उपायुक्त परे परीशा केंद्र का किया दौराविज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपायुक्त राजेश शर्मा ने सोमवार को परिशा केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर वहां महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने परिशा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और महिलाओं, विशेषकर संकटग्रस्त महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता सेवाओं की जानकारी हासिल की।
उन्होंने स्टाफ से बातचीत कर मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की और निर्देश दिए कि महिला कल्याण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, गोपनीयता और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के तहत दी जा रही सहायता की जमीनी स्तर पर समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी भी उपस्थित रहे।