{"_id":"68336f513d5e23462a0c0d7a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-120439-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बारिश के पानी से हाईवे हुआ जलमग्न, रातभर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बारिश के पानी से हाईवे हुआ जलमग्न, रातभर लगा रहा जाम
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर को देश से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्तारीकरण के चलते और उचित जल निकासी नहीं होने से रात भर जाम लगा रहा। दरअसल बीती रात हुई बारिश के बाद पूरा हाइवे जलमग्न हो गया। इसके चलते पूरी रात हाईवे पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। सुबह होते ही हाईवे प्राधिकरण ने जेसीबी लगाकर सड़क से बिखरे मलवा को साफ करवाकर और अस्थायी तौर जल निकासी का बंदोबस्त कर यातायात को सुचारू किया। इसके बाद लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनियों ने रेलवे रोड से लेकर मग्गर खड्ड तक हाईवे को जगह-जगह से उखाड़ दिया है। हाईवे के किनारे पहले से बनी जल निकासी कई जगहों पर खस्ताहाल होने से औद्योगिक क्षेत्र का सारा पानी हटली मोड़ के नजदीक इकट्ठा होने से जलभराव हो गया। दुकानदारों का कहना है कि लगभग दो घंटों की बारिश के बाद सड़क पर इतना ज्यादा जलभराव हुआ कि उसमें छोटे वाहनों सहित बड़े वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। रात को हाईवे जलमग्न होने से कई छोटे वाहन सड़क से उतरकर खोदे गए गड्ढों में जा घुसे। गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम देर रात तक यातायात सुचारू बनाने में लगी रही। स्थानीय बलविंदर सिंह, धीरज कुमार और प्रीतम सिंह ने बताया कि दरअसल हाईवे निर्माण के चलते जो पानी पहले छोटे नालों के माध्यम से निकल जाता था, लेकिन अब हाईवे के बीचोंबीच फ्लाईओवर बनाने के चलते पानी की ज्यादातर निकासी बंद हो गई है। इसके चलते रात को सारा बारिश का सारा पानी एक ही सर्विस लेन पर इकट्ठा हो गया। इसके चलते हटली मोड़ से लेकर मग्गर खड़्ड तक पूरी सर्विस लेन जलमग्न हो गई। उनका कहना है कि इस जलमग्न से सबसे ज्यादा मुश्किल दो पहिया वाहनों को पेश आई है।