फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: गोविंदसर गांव में पेयजल किल्लत जल्द होगी दूर, 7 हजार आबादी को मिलेगी राहत

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर से सटे गोविंदसर गांव में पेयजल समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत एक नये ट्यूबवेल सहित दो ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जिससे सात हजार की आबादी से अधिक वाले गांव को बेहतर पेयजल आपूर्ति मुहैया होगी। इसके लिए जलशिक्त विभाग ने 5 करोड़ 23 लाख 75 हजार की लागत से नये ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस मंजूर राशि से पहले से बने ओवरहेड टैंक की मशीनरी को भी बदला जाएंगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में गांव गोविंदसर की दो पंचायतों में तीन ट्यूबवेल और दो ओवरहेड टैंक की व्यवस्था जल शक्ति विभाग की ओर से की गई थी, जोकि पर्याप्त साबित नहीं हो पा रही थी। पहले से बने दो ओवरहेड टैंकों की हालत खस्ताहाल हो गई थी। जो लंबे समय से गांव की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन एक नये बन रहे ट्यूबवेल और दो ओवरहेड टैंक के निर्माण के बाद गांव में चार ट्यूबवेल और चार ओवरहेड टैंकों की व्यवस्था हो जाएंगी। जिसके बाद इन सभी को आपस में जोड़कर एक ऐसा नेटवर्क स्थापित किया जाएंगा, ताकि एक खराब भी हो जाए तो इससे पेयजल आपूर्ति पर कोई संकट न आए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत मंजूर राशि से न केवल दो नए ओवरहेड टैंक और एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जा रहा है। बल्कि पहले से बने ओवरहेड टैंक की रिपेयर के अलावा नए पंपसेट लगाने की भी व्यवस्था की गई है। नये ओवरहेड टैंकों का निर्माण इस समय जोरों पर चल रहा है। लगभग 75 लाख की लागत से बनने वाले प्रत्येक ओवरहेड टैंक का 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इन ओवरहेड टैंकों से मौजूदा सात हजार की आबादी की बजाय 9 हजार की आबादी को पानी पिलाने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूर नये ट्यूबवेल का निर्माण होना अभी बाकी है। इसका निर्माण कार्य लगभग दो करोड़ की लागत से किया जाएगा। विभाग के मुताबिक नये ट्यूबवेल का निर्माण चक रामसिंह के इलाके में करवाया जाएगा। क्योंकि सिर्फ यहीं इलाका बचा हुआ है, जहां ट्यूबवेल की व्यवस्था नही है। बाकी गांव के तीनों कोनों पर ट्यूबवेल सहित ओवरहेड का निर्माण हो चुका है या तेजी से चल रहा है।
----------------------------------------------------------------------

1332 घरों को नल से जल देने का लक्ष्य
गांव गोविंदसर की दो पंचायतों में नल से जल देने के लिए पाइपों का नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। इसमें 1332 घरों तक नल से जल पहुंचाया जाएगा। इसमें से लगभग 599 घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि 733 घरों को कनेक्शन देना अभी बाकी है। इसे दिसंबर महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएंगा। वहीं, हर घर नल से जल देने की योजना की शुरूआत गांव में मार्च 2022 में गई थी। जिसे इसी वित्त वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

-------------------------------------------------------------------


कोट
रेलवे स्टेशन के पास पहले से बने ओवरहेड टैंक की पाइपें रेलवे स्टेशन के विस्तार के चलते उखड़ गई थीं। इनकी मरम्मत करा ली गई है, लेकिन पंपसेट पुराना होने के चलते ओवरहेड में ट्यूबवेल से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसे नये पंपसेट से बदलकर इस बंद पड़े ओवरहेड को सुचारू बनाया जाएगा। रही बात शेष चले रहे निर्माण कार्यों की तो सभी कार्य वित्त वर्ष के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।

-हिमांशु वर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed