फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ वार्ड चार के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों में आक्रोश जारी है। वीरवार की शाम जन जागृति मंच और आंबेडकर सेना मूलनिवासी ने वार्ड 4 में जोरदार प्रदर्शन किया। इससे कुछ समय के लिए शहीदी चौक से कालीबड़ी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर पकड़ कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जानबूझ कर प्रतिदिन प्रदेश में जनता का शोषण करने के लिए कोई कसर नही छोड़ रही है। पहले इन्होंने जम्मू में स्मार्ट मीटर स्थापित कर जनता का शोषण किया। आज उसी क्रम में कठुआ शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जन जागृति मंच के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार आए दिन लोगों पर नए-नए बोझ डाल रही है। इसका नुकसान जनता उठा रही है।
विज्ञापन

संजय ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से यहां संसाधनों की लूट मची हुई है। प्रदेश में बिजली अपार मात्रा में पैदा हो रही है, लेकिन इसका फायदा यहां की जनता को नहीं मिलता। ऊपर से सरकार स्मार्ट मीटर लगाने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि 15 अक्तूबर को जन जागृति मंच की तरफ से विशाल रैली का आयोजन शहीदी चौक से जिला उपायुक्त कार्यालय तक किया जा रहा है। इसमें सभी पार्टियों के कार्यकर्ता हिस्सा लें। प्रदर्शन में अमन, गिन्नी, अर्जुन, सोनिया, मोनिका, पंकज, शमी, सुरेश, अंकुश, पवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed