{"_id":"6aaae4f1d88c0946e3008ce5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-136436-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू और मलेरिया का एक-एक और मामला आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू और मलेरिया का एक-एक और मामला आया
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को डेंगू और मलेरिया का एक-एक नया मामला सामने आया। इसके साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 17 और मलेरिया के मरीजों की संख्या 14 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का नया मामला जंगलोट से सामने आया। यहां 51 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को एम्स जम्मू में जांच के दौरान डेंगू पॉजीटिव पाया गया। वहीं मलेरिया का मामला बनी से सामने आया है। यहां 38 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। कठुआ और बनी की स्वास्थ्य विभाग टीमों ने संक्रमितों के घर के आसपास मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को भी जागरूक किया है। टीम ने ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की।
जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए लिए जा रहे हैं ताकि डेंगू और मलेरिया के मरीजों की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समय पर उपचार शुरू किया जा सके।