{"_id":"69cd7b00fedb50013205ed02","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130578-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर में अब गांव-गांव पहुंचेंगे भारत गैस के सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर में अब गांव-गांव पहुंचेंगे भारत गैस के सिलिंडर
Thu, 02 Apr 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
चडवाल में गैस एजेंसी के बाहर कतार में लोगों ने किया हंगामा संवाद
- फोटो : Archive
काउंटर पर हंगामों के बाद गैस एजेंसी ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बाजार के बीच गैस एजेंसियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। रोजाना हो रहे हंगामों को देखते हुए भारत गैस एजेंसी के चडवाल में वितरक शहीद सुखजीत गैस सर्विस ने अब एक बार फिर गांव गांव में गाड़ी भेजकर वितरण करने की घोषणा कर दी है। मंगलवार और फिर बुधवार को एजेंसी में हुए हंगामों के बीच यह फैसला लिया गया है।
हीरानगर सब डिवीजन के चडवाल में बुधवार को भारत गैस एजेंसी पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने पहुंचे। एजेंसी पर पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं को बताया गया कि प्रशासनिक निर्देशों के चलते अब काउंटर से गैस वितरण बंद कर दिया गया है।
एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि अब गैस सिलिंडर केवल निर्धारित दिनों पर गांवों में भेजी जाने वाली गाड़ियों के माध्यम से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि इस निर्णय से कई लोग असंतुष्ट दिखे। सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। उपभोक्ताओं का कहना था कि उनके गांवों में गैस की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं जिसके कारण उन्हें मजबूरी में एजेंसी आना पड़ता है।
विज्ञापन
घरेलू गैस लेने आए साहिल ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से गैस की गाड़ी नहीं आई है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- साहिल, स्थानीय निवासी
गैस की बुकिंग करवाई थी और मोबाइल पर डिलीवरी का संदेश भी मिला, लेकिन सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचा। इसके चलते खुद एजेंसी आना पड़ा।
- सीमा, स्थानीय निवासी
पिछले एक महीने से ही एजेंसी के काउंटर पर भीड़ चल रही है। पहले भी रूटीन में 350 से 400 सिलिंडर उपलब्ध होते थे और वितरित होते रहे और अब भी इतने ही हो रहे हैं। गैस की कोई किल्लत नहीं है। अलबत्ता मांग दोगुना हो गई है। कुछ लोग अन्य लोगों की कॉपी लेकर बुकिंग करवा रहे हैं जिससे जमाखोरी होने का अंदेशा है। काउंटर की जगह अब रुटीन में तय शेड्यूल के अनुसार गांव-गांव गाड़ी भेजी जा रही है। लोगों को एजेंसी काउंटर पर आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बुधवार को भी तीन गाड़ियां अलग अलग क्षेत्रों में भेजी गई हैं। यह गाड़ियां राजपुरा सद्दा चक, कूटा सुराड़ा और गरा सतूरा के इलाके में सिलिंडर वितरण के लिए भेजी गई थीं।
- तविंद्र कौर, एजेंसी संचालक