{"_id":"69c3017aa832c2a6180716f3","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130293-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पशु चिकित्सा केंद्र नहीं होने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पशु चिकित्सा केंद्र नहीं होने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ीं
Wed, 25 Mar 2026 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। पंचायत रजवालता में पशु चिकित्सा केंद्र नहीं होने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुओं के बीमार होने या टीकाकरण करवाने के लिए 5 से 6 किलोमीटर दूर पैदल चलकर या अपने खर्चे पर निजी वाहन से रामकोट जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ कीमती समय भी बर्बाद होता है। पंचायत रजवालता से ओंकार सिंह, मोहन सिंह, जनक सिंह, सुभाष सिंह और रोमेश सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सालय दूर होने के कारण पशुपालकों को पशुओं को लाने और वापस लाने में परेशानी होती है। साथ ही रामकोट में सड़क किनारे केंद्र होने की वजह से पशुओं को सड़क के रास्ते से ले जाते समय वाहनों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने रजवालता में पशु चिकित्सा केंद्र खोलने की मांग की है।